सहायता प्राप्त और परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे होनहार विद्यार्थियों के लिए काम की खबर है। ''राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2027-28'' के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र छात्र-छात्राएं 16 सितंबर तक वेबसाइट पर जाकर नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं।
यह परीक्षा 1 नवंबर को सभी जनपदों में आयोजित की जाएगी। मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इस परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से ही फॉर्म भरना होगा। डाक या अन्य किसी माध्यम से भेजे गए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।