- बंदरियाबाग चौराहा से सामान्य यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधान भवन की ओर नहीं जा सकेंगे। यह यातायात लालबत्ती चौराहा, कैंट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर अपने जा सकेगा।- डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेंगे। यह पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर जा सकेगा।
- रॉयल होटल चौराहा से विधान भवन के सामने से हजरतगंज चौराहा की तरफ सभी तरह के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- डीएसओ चौराहा से सिसेंडी तिराहा की तरफ नो व्हीकल जोन रहेगा।
- वर्लिंग्टन (हुसैनगंज) चौराहा से सामान्य वाहन रॉयल होटल चौराहा, हजरतगंज चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह कैसरबाग या सदर होकर जा सकेगा।
- अशोक लाॅट चौराहा से यातायात रॉयल होटल चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह परिवर्तन चौक या वर्लिंग्टन चौराहा होकर जा सकेगा।
- संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहा से महानगर की तरफ से आने वाली रोडवेज, सिटी बसें सिकंदरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधान भवन की ओर नहीं जा सकेंगी। ये बैकुंठ धाम, 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर जाएंगी।
- केकेसी तिराहा से चारबाग की तरफ से आने वाली बसें हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधान भवन की ओर नहीं जा सकेंगी। ये बसें लोको चौराहा, कैंट या वर्लिग्टन चौराहा से कैसरबाग होकर जाएंगी।
- गोमतीनगर की तरफ से आने वाली बसें सिकंदरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधान भवन की ओर नहीं जा सकेंगी। ये बसें बैकुंठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर कैसरबाग होते हुए 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर जाएंगी। - सिकंदरबाग चौराहा से हजरतगंज, विधान भवन की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह यातायात सिकंदरबाग चौराहे से राणा प्रताप मार्ग, बालू अड्डा, गांधी सेतू (1090) चौराहा या चिरैयाझील होकर जा सकेगा।
- परिवर्तन चौक, हिन्दी संस्थान तिराहा से हजरतगंज चौराहा होकर विधान भवन की ओर वाहन नहीं जाएंगे। ये कैसरबाग चौराहा या चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका या सिकंदरबाग चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा होकर जाएंगे।
- लालबत्ती चौराहा से सिसेंडी तिराहा, रॉयल होटल चौराहा की तरफ वाहन नहीं आ जा सकेंगे। ये बंदरियाबाग चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा या एसएन ओवरब्रिज, कैंट होकर जाएंगे।
- रिसिता मलबरी हाइट्स चौराहा से होटल द सेंट्रम की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह सेक्टर-सी पॉकेट-5 चौराहा, स्टेचू पार्क चौराहा या अन्य वैकल्पिक मार्गों से होकर को जा सकेगा।
- मरीमाता मंदिर चौराहा, लखनऊ पब्लिक स्कूल चौराहा से इस्कॉन मंदिर तिराहा से होटल द सेंट्रम की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह जयपुरिया स्कूल चौराहा या स्टेचू पार्क चौराहा होकर जा सकेगा।
नोट
- गोल्फ क्लब चौराहा से पांच कालीदास मार्ग की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह मार्टिन पुरवा रोड या बंदरियाबाग चौराहा होकर जा सकेगा।
- लामार्टिनियर चौराहा से पांच कालीदास मार्ग की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह मार्टिन पुरवा रोड होकर जा सकेगा।
- 1090 चौराहा की तरफ से सामान्य यातायात गोल्फ क्लब चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह पीएनटी चौराहा या अंबेडकर उद्यान चौराहा होकर जा सकेगा।
- बंदरियाबाग चौराहा की तरफ से सामान्य यातायात गोल्फ क्लब चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा होकर जा सकेगा।
इस कार्यक्रम को देखते हुए विधान भवन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था पांच जोन और 13 सेक्टर में विभाजित की गई है। दिल्ली ब्लॉस्ट की घटना को ध्यान में रखकर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात की जाएगी। सम्मेलन 19 जनवरी को सुबह 10 बजे शुरू होगा। हालांकि, 18 जनवरी से ही पीठासीन अधिकारी व विधायी निकाय के सचिव राजधानी पहुंचेंगे। इसके लिए अलग अलग इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है। एटीएस के कमांडो भी मुस्तैद रहेंगे। सुरक्षा में पांच एएसपी, 13 डिप्टी एसपी, 45 इंस्पेक्टर, 460 दरोगा, 36 महिला दरोगा, 817 हेड कांस्टेबल, 143 महिला कांस्टेबल, 153 होमगार्ड, पांच प्लाटून पीएसी और बम निरोधक दस्ता समेत अन्य शामिल हैं। डीएम ने भी बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई है।