फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ में बच्चों से कराई स्कूल की छत की सफाई, हेडमास्टर और शिक्षिका निलंबित; वीडियो सामने आने पर कार्रवाई

Sat, 08 Aug 2026 10:22 AM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से जर्जर छत की काई साफ कराने का वीडियो सामने आने के बाद हेडमास्टर और सहायक अध्यापिका निलंबित कर दी गईं। बारिश और बिजली के तारों के बीच बच्चों को छत पर भेजे जाने से सुरक्षा पर सवाल उठे। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

विज्ञापन
स्कूल की छत साफ करते बच्चों का वीडियो सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहनलालगंज के प्राथमिक विद्यालय ललूमर में विद्यालय की छत पर बच्चों से काम कराने के आरोप में प्रधानाध्यापिका व सहायक अध्यापिका के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने मामले की जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने प्रधानाध्यापिका श्वेता त्रिपाठी व सहायक अध्यापिका शगुफ्ता रानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले की विस्तृत जांच के लिए समिति भी गठित की गई है।

विज्ञापन


बीईओ सुशील कुमार की जांच रिपोर्ट के मुताबिक विद्यालय की छत पर बच्चों से काम कराए जाने की पुष्टि हुई। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि छत पर बिजली का तार निकला हुआ था, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हुए। ग्रामीणों से पूछताछ में यह भी सामने आया कि प्रधानाध्यापिका श्वेता त्रिपाठी और सहायक अध्यापिका शगुफ्ता रानी समय से विद्यालय नहीं पहुंचती हैं।

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि विद्यालय को मिली कंपोजिट ग्रांट के बावजूद रंगाई-पुताई और साफ-सफाई का कार्य नहीं कराया गया। तीन अगस्त को निरीक्षण के दौरान भी प्रधानाध्यापिका अनुपस्थित मिलीं। उनसे अनुपस्थिति का स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन वह संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद बीएसए ने उनके निलंबन के आदेश जारी कर दिए।

प्रधानाध्यापिका ने बताया रसोइया की साजिश

प्रधानाध्यापिका श्वेता त्रिपाठी ने आरोपों को निराधार बताते हुए इसे रसोइया की साजिश बताया है। उनका कहना है कि विद्यालय की छत की मरम्मत का कार्य चल रहा था। मरम्मत करने आए मिस्त्री का बच्चा, जो विद्यालय में पढ़ता है, मध्याह्न अवकाश के दौरान छत पर चला गया था। इसी दौरान रसोइया के बेटों ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बीएसए ने कही ये बात 

बीएसए विपिन कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच के लिए समिति भी गठित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें