फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: घर-घर से मुट्ठी भर मिट्टी, चुटकी भर अक्षत का होगा संग्रह, कलश यात्रा की तैयारियों की हुई समीक्षा

Wed, 06 Sep 2023 11:52 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्य सचिव ने ‘मेरी माटी मेरा देश’ के तहत कलश यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। इसके तहत 11 सितंबर से 30 अक्तूबर तक देश व प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत 11 सितंबर से 30 अक्तूबर तक देश व प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके तहत नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर मुट्ठी भर मिट्टी, चुटकी भर अक्षत (चावल) संग्रह किया जाएगा। कार्यक्रम में युवक मंगल दल, महिला मंगल दल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एनसीसी, एनएसएस, एनवाईके, स्काउट्स एंड गाईड, नागरिक सुरक्षा संगठन आदि का भी सहयोग लिया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी तैयारियों को समय से पूरा कराते हुये प्रदेश भर में भव्य आयोजन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर घर में उत्सव का माहौल पैदा किया जाए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को स्वतंत्रता आंदोलन की प्रमुख घटनाओं एवं नायकों से परिचित कराया जाये।

ये भी पढ़ें - विनय श्रीवास्तव हत्याकांड : मंत्री के बेटे विकास किशोर से देर रात तक थाने में पूछताछ, साजिश से किया इनकार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - उम्मीद: संसद के विशेष सत्र में आएगा महिला आरक्षण विधेयक!, मोदी सरकार का चुनाव से पहले राजनीतिक पैंतरा मान...


वहीं, अमृत कलश यात्रा 13 अक्तूबर से शुरू होगी। यात्रा के निर्धारित रास्ते पर लोगों का स्वागत पुष्प वर्षा से होगी। 27 अक्तूबर को लखनऊ स्थित झूलेलाल वाटिका में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विशेष रेलगाड़ी से अमृत कलश यात्रा 28 अक्तूबर को दिल्ली जाएगी। 30 अक्तूबर को कर्तव्य पथ नई दिल्ली में कार्यक्रम का समापन समारोह का आयोजन होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें