फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : मुख्य सचिव दुर्गा शंकर को फिर सेवा विस्तार, अगले साल 31 दिसंबर तक पद पर बने रहेंगे

Fri, 30 Dec 2022 10:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को दूसरा सेवा विस्तार दिया गया है। यह पहली बार है जब मुख्य सचिव को दूसरा सेवा विस्तार मिला है। पिछले वर्ष 31 दिसंबर 2021 को भी उन्हें सेवा विस्तार दिया गया था।
विज्ञापन
यूपी के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र को एक साल का और सेवा विस्तार मिल गया है। वह अगले साल 31 दिसंबर तक इस पद पर बने रहेंगे। यह पहला मौका है जब यहां किसी मुख्य सचिव को लगातार दूसरी बार सेवा विस्तार मिला है।

विज्ञापन


केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने शुक्रवार को उनका सेवा विस्तार संबंधी आदेश राज्य सरकार को भेज दिया। अब यूपी का नियुक्ति विभाग अलग से इस संबंध में अपना आदेश जारी करेगा। यूपी में केंद्र की योजनाओं को अच्छी तरह से लागू करने, ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट और निकाय चुनाव समेत तमाम मुद्दों को लेकर केंद्र ने दुर्गा शंकर को ही सेवा विस्तार देना उचित समझा।

1984 बैच के आईएएस अफसर दुर्गा शंकर ने अपनी 60 साल की आयु दिसंबर 2021 में पूरी कर ली थी। तब वह केंद्र सरकार के नगर विकास मंत्रालय में सचिव थे। इसके बाद उन्हें एक साल का सेवा विस्तार देते हुए यूपी मूल काडर में भेज दिया गया था। पहले विस्तारित कार्यकाल की अवधि शनिवार को पूरी हो रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें