फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 'क्या आपने धौंस देकर तो नौकरी नहीं पाई?' सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र देकर अभ्यर्थियों से पूछे तीन सवाल

Fri, 06 Nov 2026 10:55 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस बल के लिए चयनित अभ्यर्थियों को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरित किया। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश के युवाओं को बिना सिफारिश के नौकरी मिल रही है।
विज्ञापन
पुलिस बल में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस बल में चयनित 4,543 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी और उनसे तीन सवाल पूछे।

विज्ञापन


पूछे यह सवाल
- सीएम योगी ने अभ्यर्थियों से पूछा कि क्या आपमें से किसी भी व्यक्ति को नौकरी के लिए सिफारिश करने की नौबत आई थी क्या?

- किसी भी तरह का लेन-देन आपके स्तर पर किया गया हो या आपको किसी ने ऑफर किया हो?

- क्या धौंस देकर नियुक्ति पत्र लेने की कोशिश तो नहीं की। इस पर सीएम योगी ने कहा कि तीसरी बात तो मैं खुद भी नहीं मानता। उन्होंने अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आज धनतेरस के अवसर पर आप सबको नियुक्ति पत्र मिल रहा है। इसके लिए आप सबको बधाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नौजवानों को नौकरी देने का सिलसिला बिना रुके, बिना डिगे, बिना झुके लगातार चलता रहेगा। ये अनवरत चलता रहेगा। कुछ नियुक्ति पत्र हम रोकेंगे जब तीसरी बार सरकार बनेगी वो तब दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश के युवाओं को बिना सिफारिश, बिना पक्षपात और बिना रिश्वत के नौकरी मिल रही है। अब युवाओं की मेहनत को सम्मानित किया जा रहा है। अब हम लोग 25 हजार शिक्षकों की नियुक्ति का भी नियुक्ति पत्र देने वाले हैं। अभी तक हम एक लाख से ज्यादा नौजवानों को नियुक्ति पत्र वितरित कर चुके हैं और ये आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन में किया जा रहा है। आयोजन में अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि आज आप सबको वो जिम्मेदारी मिलने जा रही है उसकी कल्पना बहुत से लोगों ने की होगी पर उन्हें अवसर नहीं मिल पाया। आप लोगों को बिना किसी सिफारिश और पक्षपात के सिर्फ अपनी योग्यता पर अवसर मिल रहा है। ये संदेश है सभी के लिए कि जीवन में कठिन परिश्रम करने पर आप जैसा चाहते हैं वैसा परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें