फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम योगी ने विधानभवन में ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम का किया शुभारंभ, गौरवशाली इतिहास होगा प्रदर्शित

Mon, 19 Jan 2026 12:00 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक चेतना तथा राजनीतिक यात्रा का सजीव एवं दृश्यात्मक चित्रण किया गया। 
विज्ञापन
यूपी विधान भवन के बाहर मौजूद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व सीएम योगी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की मौजूदगी में विधान भवन के गुंबद पर उत्तर प्रदेश की गौरवगाथा को दर्शाते हुए अत्याधुनिक ‘प्रोजेक्शन मैपिंग’ तकनीक के माध्यम से ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 

विज्ञापन


ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक चेतना तथा राजनीतिक यात्रा का सजीव एवं दृश्यात्मक चित्रण किया गया। 

आधुनिक तकनीक और रचनात्मक प्रस्तुति के समन्वय से तैयार यह कार्यक्रम लोगों को प्रदेश की ऐतिहासिक यात्रा से जोड़ेगा। यह प्रयोग देश की पहले विधानभवन में किया गया है। इस अवसर पर सीएम ने विधानभवन के भूतल में स्थित नवीनीकृत कॉरीडोर का शुभारंभ भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें