फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : आठ विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उप चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक 

Sun, 20 Sep 2020 10:39 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भाजपा संगठन और सरकार ने विधानसभा की 8 सीटों पर उपचुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को इन सीटों के प्रभारी मंत्रियों के साथ बैठक कर रणनीति को अंतिम रूप दिया। प्रभारी मंत्रियों को जीत का एजेंडा सौंपते हुए जल्द से जल्द संबंधित स्थानों का दौरा कर वहां के पार्टी पदाधिकारियों  और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वहां की जरूरतों और लोगों की अपेक्षाओं की जानकारी करके विकास योजनाओं को जल्द पूरा कराने और अन्य घोषणाएं करने का सुझाव भी दिया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभारी मंत्रियों से संबंधित विधानसभा सीटों के सामाजिक और सियासी समीकरणों पर भी बात की। मंत्रियों ने वहां चल रही योजनाओं की स्थिति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी लोग जल्द से जल्द एक बार उपचुनाव वाली सीटों और संबंधित जिलों का दौरा कर वहां की ताजा जमीनी स्थिति का आकलन करें और वहां की जरूरतों को समझकर सूची तैयार कर लें।

योगी और स्वतंत्रदेव ने  मंत्रियों को संबंधित जिलों व विधानसभा क्षेत्रों में पूरी हो चुकी विकास योजनाओं का तुरंत उद्घाटन करने को कहा। सुझाव दिया कि चुनाव के नजरिये से यदि कहीं नए काम की घोषणा करना जरूरी लगे तो उसे करें और उसकी शुरुआत भी करा दें। धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। कल्याण योजनाओं की समीक्षा के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि किसी पात्र व्यक्ति को यदि किसी योजना का लाभ नहीं मिला है तो उसे दिलाएं।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने पर जोर
चुनावी नजरिये से सभी स्थानों पर स्थानीय प्रशासन और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाने पर जोर देते हुए कहा गया कि कहीं यदि कार्यकर्ताओं में प्रशासन को लेकर नाराजगी है तो उसे तुरंत दूर कराएं। प्रदेश अध्यक्ष ने मंत्रियों को कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियों के लिहाज से बातचीत और बैठक करने का निर्देश दिया। 

कौन मंत्री कहां का प्रभारी
उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य घाटमपुर (कानपुर), उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा टूंडला (आगरा), मंत्री ब्रजेश पाठक स्वार (रामपुर), सूर्यप्रताप शाही व सतीश द्विवेदी देवरिया, डॉ. महेंद्र सिंह बांगरमऊ (उन्नाव), अनिल राजभर मल्हनी (जौनपुर), विजय कश्यप नौगांवा सादात (अमरोहा) और कपिलदेव अग्रवाल बुलंदशहर विधानसभा सीट के प्रभारी हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें