फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छांगुर का साथी ईदुल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया, नागपुर से हुआ था गिरफ्तार

Mon, 19 Jan 2026 12:02 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

धर्मांतरण गिरोह के मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ छांगुर के करीबी सहयोगी ईदुल इस्लाम को नागपुर से गिरफ्तार किया गया था। उसे धर्मांतरण के रैकेट की परतें खोलने के लिए कस्टडी रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
धर्मांतरण गिरोह का मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ छांगुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मांतरण गिरोह के मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ छांगुर के करीबी सहयोगी ईदुल इस्लाम को एटीएस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एटीएस अब धर्मांतरण रैकेट की गहराई तक पहुंचने के लिए उसे कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


धर्मांतरण प्रकरण की जांच के दौरान ईदुल इस्लाम का नाम सामने आया था, जिसके बाद उसके खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई थी। छांगुर की गिरफ्तारी के बाद से ही एटीएस उसकी तलाश में जुटी थी। शनिवार को एटीएस की टीम ने ईदुल को नागपुर से गिरफ्तार किया और ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया गया। रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया।

जांच में सामने आया है कि ईदुल भारत प्रतीकार्थ सेवा संघ नामक संगठन का संचालन करता था, जिसकी आड़ में कथित तौर पर धर्मांतरण का गिरोह चलाया जा रहा था। एटीएस के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क में छांगुर के साथ उसकी सक्रिय भूमिका रही है। सूत्रों का कहना है कि आरोपी के पास फंडिंग और अवैध धर्मांतरण से जुड़ी कई अहम जानकारियां हैं। इन्हीं तथ्यों को उजागर करने के लिए एटीएस शीघ्र कस्टडी रिमांड की अर्जी दाखिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें