फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हलाल प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में चार्जशीट दाखिल, अध्यक्ष समेत चार पदाधिकारी आरोपी

Wed, 26 Jun 2024 09:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

हलाल काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना हबीब यूसुफ, उपाध्यक्ष मौलाना मुदस्सिर, जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद ताहिर जाकिर हुसैन चौहान और ट्रेजरार मोहम्मद अनवर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।
 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध रूप से हलाल प्रमाण पत्र जारी कर वसूली के मामले में एसटीएफ ने हलाल काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष समेत चार पदाधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। सभी के खिलाफ एसटीएफ ने विवेचना के दौरान पुख्ता साक्ष्य जुटाए हैं। केस की विवेचना आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन


जिन लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है उनमें हलाल काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना हबीब यूसुफ, उपाध्यक्ष मौलाना मुदस्सिर, जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद ताहिर जाकिर हुसैन चौहान और ट्रेजरार मोहम्मद अनवर शामिल हैं। एसटीएफ ने इनको 12 फरवरी को गिरफ्तार किया था। एसटीएफ की विवेचना में आरोपों को लेकर सुबूत मिले। जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगाई गई।

कई पहलुओं पर तफ्तीश जारी
इस मामले में 18 नवंबर 2023 को दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि हलाल प्रमाण पत्र जारी करने के पीछे जन आस्था से खिलवाड़ कर एक समुदाय विशेष को प्रभावित करना है। सूत्रों के मुताबिक इसके सुबूत भी सामने आए हैं। वहीं ये भी आरोप था कि इसमें राष्ट्र विरोधी साजिश रचने और आतंकवादी संगठनों को फंडिंग करने वाले लोग शामिल हैं। इस पहलू पर तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक एसटीएफ की विवेचना में जो साक्ष्य सामने आए हैं, उस आधार पर आगे की तफ्तीश की जा रही है। जिससे पूरा नेटवर्क सामने आ सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें