फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शिक्षामित्रों के तबादले की प्रक्रिया में हुआ बदलाव, डीएम की अध्यक्षता वाली समिति लेगी फैसले

Wed, 21 Jan 2026 11:02 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Shikshamitras of UP: यूपी में शिक्षामित्रों के तबादले जिला स्तर पर किए जाएंगे। यह प्रक्रिया डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी की देखरेख में होगी। 
विज्ञापन
यूपी के शिक्षामित्र। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षामित्रों को अपने घर के पास के स्कूल में तैनाती की प्रक्रिया जिला स्तर पर पूरी की जाएगी। जिलों में डीएम की अध्यक्षता वाली समिति इसकी औपचारिकता पूरी करेगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा निदेशालय ने जिलाधिकारियों को निर्देश भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन


शिक्षामित्रों के तबादले के लिए दिसंबर में शासनादेश जारी किया गया था। साथ ही बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से भी दिसंबर में बीएसए को निर्देश जारी किए गए थे। किंतु जिलों में इसे लेकर असमंसज की स्थिति बनी हुई थी। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा निदेशालय की ओर से इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। इसमें कहा गया है कि शिक्षामित्रों को पहले मूल विद्यालय में भेजा जाएगा।

वहीं महिला शिक्षकों को उनकी ससुराल के नजदीकी विद्यालयों में तैनाती का विकल्प भी दिया जाएगा। प्रदेश में करीब 1.37 लाख शिक्षामित्रों को 2018 में अपने मूल विद्यालय में आने का मौका दिया था। उस समय काफी शिक्षामित्र वापस आ गए। लगभग 35 हजार शिक्षामित्र अभी बचे हुए हैं। उनको मूल विद्यालय में भेजा जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें