फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा की 36 गाड़ियों का चालान, भरने होंगे 8.47 लाख; इसमें अखिलेश-डिंपल काफिले की 9-9 लग्जरी कारें भी शामिल

Sat, 06 Sep 2025 04:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

इनमें सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी व मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव के काफिले की 9-9 गाड़ियां भी शामिल हैं। इन चालानों को भरने के लिए सपा को 847050 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी की 36 गाड़ियों का चालान हुआ है। इनमें सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी व मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव के काफिले की 9-9 गाड़ियां भी शामिल हैं। इन चालानों को भरने के लिए सपा को 847050 रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन


यह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीड में कार्रवाई का मामला बताया जा रहा है। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि एक्सप्रेसवे के सिस्टम पर भाजपा के लोग बैठे हैं, जिसके चलते यह कार्रवाई हुई है। हालांकि, इन चालानों की जानकारी भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। अखिलेश ने यह भी कहा कि उन्होंने चालान राशि भरने के निर्देश अपने पार्टी कार्यालय को दे दिए हैं। साथ ही कहा कि समय आने पर वे इसका समुचित जवाब देंगे।

सपा के उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिन गाड़ियों का चालान हुआ है, उनमें आईसुजु, मर्सडीज बीपी, रेंज रोवर, लैंड क्रूजर, डिफेंडर, इनोवा क्रिस्टा और फार्च्युनर जैसी गाड़ियां शामिल हैं। प्रति कार चालान की न्यूनतम राशि 500 रुपये से लेकर अधिकतम 80500 रुपये तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें