फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : हज इंस्पेक्टर बनने के लिए 29 नवंबर को होगी सीबीटी परीक्षा, 115 खादिमुल हुज्जाज का होगा चयन

Mon, 24 Nov 2025 06:42 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

29 नवंबर को हज इंस्पेक्टर (खादिमुल हुज्जाज) के चयन हेतु सीबीटी परीक्षा आयोजित होगी, जिसके लिए 531 सरकारी कर्मचारियों ने आवेदन किया है। 115 खादिमुल हुज्जाज का चयन 17226 हज यात्रियों की सेवा के लिए होना है। अभ्यर्थी मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे परीक्षा दे सकेंगे। मॉक टेस्ट 27 नवंबर को उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में हज के दौरान आजमीन की मदद करने वाले राज्य हज इंस्पेक्टरों (खादिमुल हुज्जाज) को चयनित करने के लिये 29 नवंबर को कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए 531 सरकारी कर्मचारियों ने आवेदन किए हैं। आवेदक घर बैठे कंप्यूटर और मोबाइल पर परीक्षा दे सकेंगे।

विज्ञापन


हज कमेटी ऑफ इंडिया ने राज्य हज इंस्पेक्टर (खादिमुल हुज्जाज) के चयन के लिए कंप्यूटर बेस्ट परीक्षा की तिथि 29 नवंबर तय की है। हज इंस्पेक्टर सऊदी अरब में हज यात्रियों की मदद के लिए हज यात्रियों के साथ रवाना किये जाते हैं। प्रदेश से इस बार 17226 हज यात्रियों की मदद के लिए 115 खादिमुल हुज्जाज का चयन किया जाना है।

राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि हज इंस्पेक्टर के लिए करीब 531 सरकारी कर्मचारियों ने ऑनलाइन आवेदन किये हैं। उन्होंने बताया कि हज इंस्पेक्टरों के चयन के लिये 29 नवंबर को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक सीबीटी परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षार्थी घर, कार्यालय या अन्य सुविधाजनक स्थानों से कैमरायुक्त कंप्यूटर और मोबाइल पर ऑनलाइन परीक्षा दे सकते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मॉक टेस्ट 27 नवंबर को सुबह 10 बजे से 5 बजे तक हज कमेटी की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा संबंधी जरूरी निर्देश और परीक्षा के लिये यूआरएल हज कमेटी की वेबसाइट https://.hajcommittee.gov.in पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि लॉगइन व पासवर्ड परीक्षा से एक दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें