फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीबीआई ने उत्तर रेलवे के दो अफसरों को 70 हजार रुपये की घूस लेते दबोचा, आवास भी खंगाला; मांगे थे इतने लाख

Tue, 27 Jan 2026 10:55 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

CBI raid in Lucknow: उत्तर रेलवे मुख्यालय के असिस्टेंट डिवीजनल फाइनेंस अफसर और अकाउंटेंट को 70 हजार रुपये की घूस लेते हुए मंगलवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
सीबीआई रेड। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सीबीआई ने हजरतगंज स्थित उत्तर रेलवे मुख्यालय के असिस्टेंट डिवीजनल फाइनेंस अफसर और अकाउंटेंट को 70 हजार रुपये की घूस लेते हुए मंगलवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पेंशन जारी करने के बदले 3.50 लाख रुपये की घूस मांगी थी। इसकी शिकायत मिलने पर सीबीआई ने यह कार्रवाई की है। सीबीआई ने दोनों के आवास पर छापा भी मारा है।

विज्ञापन


बीते दिनों सीबीआई, लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच में छितवापुर निवासी अभिषेक सिंह ने शिकायत की थी कि उनकी चाची रानी गौतम की पेंशन जारी करने के बदले डीआरएम कार्यालय के अकाउंटेंट आकाश त्यागी ने 3.50 लाख रुपये घूस मांगी है। उसने पेंशन पेमेंट आर्डर (पीपीओ) जारी करने के लिए एक लाख रुपये और पेंशन का भुगतान करने पर 2.50 लाख रुपये देने को कहा है। साथ ही, घूस की रकम असिस्टेंट डिवीजनल फाइनेंस अफसर (एडीएफएम) अक्षय श्रीवास्तव को देने की बात कही है। 

उसने आकाश से हुई बातचीत के सुबूत भी सीबीआई दिए जिसमें 22 जनवरी को पेंशन पेमेंट ऑर्डर जारी होने पर एक लाख रुपये देने की बातचीत भी शामिल थी। शिकायत सही पाए जाने पर सीबीआई ने मंगलवार को 70 हजार रुपये के साथ अभिषेक को आकाश त्यागी के पास भेजा। जैसे ही आकाश ने घूस की रकम ली सीबीआई के अफसरों ने उसे दबोच लिया और घूस की रकम को बरामद कर लिया। इसके बाद एडीएफएम अक्षय श्रीवास्तव को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को बुधवार को राजधानी स्थित सीबीआई की विशेष अदालत के सामने पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें