फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कार ने बाइक सवार चार लोगों को मारी टक्कर, हवा में उछलकर गिरे; दो की तड़प-तड़पकर मौत

Tue, 07 Apr 2026 08:16 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती में तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर में चार मजदूर घायल हो गए, जिनमें से दो की मौत हो गई। दो गंभीर घायलों को लखनऊ रेफर किया गया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
हादसे में दो की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिनगा-बहराइच फोरलेन मार्ग पर सोमवार की रात तेज रफ्तार कार बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान दो की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया।

विज्ञापन


मल्हीपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाबूपुरवा निवासी बृजेश कुमार(45) सोमवार की सुबह मजदूरी करने के लिए बाइक से भिनगा आए थे। उनके साथ इसी थाना क्षेत्र सेमरहनिया गांव निवासी सुखराम (30), मोल्हेराम (32) और संगमपुरवा निवासी संजय यादव(27) भी सवार थे। शाम को काम खत्म होने के बाद चारों एक ही बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान भिनगा-बहराइच फोरलेन मार्ग पर सिसवा मोड़ के पास उनकी बाइक व कार से टक्कर हो गई। 

चारों उछल कर दूर जा गिरे 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों उछल कर दूर जा गिरे ओर कार सड़क से नीचे उतर गई। हादसे में गंभीर रूप घायल चारों मजदूरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने सुखराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन अन्य को प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बृजेश ने भी दम तोड़ दिया। 

गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों मोल्हेराम व संजय यादव की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंचे सिविल लाइन चौकी प्रभारी राम भवन प्रजापति, कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने मृतकों के परिजनों से जानकारी ली और हादसे की जांच में जुट गए। मृतक बृजेश के बड़े भाई धनीराम ने बताया मृतक अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें