फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नैनीताल में 40 मीटर गहरी खाई में गिरी लखनऊ के पर्यटकों की कार, चीखते रहे; छह घायल, दो गंभीर

Thu, 23 Jul 2026 07:17 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल/लखनऊ

सार

नैनीताल से लौट रहे लखनऊ के छह पर्यटकों की कार ज्योलीकोट के पास 40 मीटर गहरी खाई में गिर गई। एसडीआरएफ और पुलिस ने सभी को सुरक्षित निकाला। चालक और एक पर्यटक गंभीर रूप से घायल हुए। हादसा सामने से आ रहे वाहन को पास देते समय कार अनियंत्रित होने से हुआ।
विज्ञापन
खाई में गिरी कार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल से लौट रहे लखनऊ के पर्यटकों की कार ज्योलीकोट के पास अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में सवार छह पर्यटकों में चीखपुकार मच गई। पुलिस और एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को खाई से बाहर निकाला। हादसे में चालक समेत सभी छह लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर है। उन्हें 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया है।

 

विज्ञापन

40 मीटर गहरी खाई में गिरी

गोमतीनगर, लखनऊ निवासी सिद्धार्थ प्रताप सिंह (24), निखिल त्रिपाठी (20), आदित्य त्रिपाठी (24), सिद्धांत सिंह (23), आदर्श मिश्रा (23) और निखिलेंद्र सिंघल (23) मंगलवार शाम नैनीताल पहुंचे थे। बृहस्पतिवार सुबह सभी पर्यटक हल्द्वानी निवासी चालक संग्राम सिंह के साथ टवेरा कार से काठगोदाम की ओर लौट रहे थे। 

बताया जा रहा है कि ज्योलीकोट नंबर एक से कुछ आगे पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इससे कार सवार पर्यटकों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को मामले की सूचना दी।

तल्लीताल कोतवाली के एएसआई सुनील और ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज श्याम बोरा समेत एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गंभीर रूप से घायल दो पर्यटकों को सड़क तक लाया गया।

एसपी यातायात व अपराध डॉ. जगदीश चंद ने बताया कि हादसे में हल्द्वानी निवासी चालक संग्राम सिंह और लखनऊ निवासी निखिलेंद्र सिंघल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को रेस्क्यू के बाद 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। अन्य पर्यटकों को मामूली चोटें आई हैं।

 

विज्ञापन

वाहन को पास देने के चक्कर में हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि सामने आ रहे वाहन को पास देने के लिए टवेरा चालक ने गाड़ी को किनारे किया। मौके पर दीवार का कार्य चल रहा था। इस बीच चालक गति पर नियंत्रण न रख सका। अगला पहिया सड़क किनारे रखे पत्थरों पर चढ़ने के बाद कार बेकाबू हो गई और खाई में गिर गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें