फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : लखनऊ से बुक की कार, बहराइच में लूटकर चालक को फेंका; इस गलती से पकड़ा गया आरोपी

Mon, 03 Nov 2025 07:50 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मुख्य आरोपी रंजीत उर्फ मंगलेश के खिलाफ लखनऊ, बाराबंकी, बलरामपुर, श्रावस्ती और गोरखपुर व अन्य जिलों में 28 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के कमता में अवध बस अड्डे से कार की बुकिंग कर बहराइच में उसे लूटने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पहले चालक को बंधक बनाया था और फिर उसे कार से धकेल दिया था। पीड़ित ने बहराइच के कैसरगंज थाने में केस दर्ज कराया। इसके बाद वारदात का राजफाश किया गया।

विज्ञापन


अवध बस स्टेशन से 30 अक्तूबर की रात चार युवकों ने बहराइच के लिए कार बुक की। कैसरगंज के पास सुनसान जगह पर पहुंचने के बाद कार चालक प्रवेश कुमार को बंधक बनाकर आरोपियों ने कार लूट ली और चलती गाड़ी से उन्हें धकेल दिया। इस मामले में पीड़ित ने 31 अक्तूबर को मामला दर्ज कराया था। मामले का खुलासा करने के लिए एसपी ने कैसरगंज थाने की पुलिस के साथ स्वॉट और सर्विलांस टीम को भी लगाया था।

अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर रविवार को घटना में शामिल चारों आरोपियों श्रावस्ती के इकौना निवासी रंजीत कुमार उर्फ मंगलेश, रमा रमन, दिलीप कुमार और भिनगा निवासी लवकुश मौर्या को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से लूटी गई कार को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो नंबर प्लेट भी बरामद की है।

मास्टरमाइंड के खिलाफ दर्ज हैं 28 मुकदमे

अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मुख्य आरोपी रंजीत उर्फ मंगलेश के खिलाफ लखनऊ, बाराबंकी, बलरामपुर, श्रावस्ती और गोरखपुर व अन्य जिलों में 28 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह बुकिंग के बहाने वाहन लूटने के बाद नंबर प्लेट बदलकर उन्हें बेचता है। आरोपी के अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें