फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Cabinet Meeting: 25 प्रस्ताव पास, 17 नगर निगमों में चलेंगी नई ई-बसें, जेवर एयरपोर्ट भी होगा कनेक्ट

Wed, 03 Jun 2026 06:39 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश सरकार ने शहरी परिवहन को मजबूत बनाने के लिए 17 नगर निगमों और नोएडा में 1725 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने का निर्णय लिया है। इस योजना से सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं बेहतर होंगी, प्रदूषण घटेगा और जेवर एयरपोर्ट को भी परिवहन नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। परियोजना पर 1852 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में बुधवार को कैबिनेट में कुल 25 प्रस्ताव रखे गए। इसमें 24 प्रस्ताव पास हुए।  प्रदेश के 17 नगर निगमों और नोएडा में 1725 नई इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएंगी। इन बसों का संचालन नगर क्षेत्रों के साथ-साथ उनकी परिधि में आने वाले क्षेत्रों तक किया जाएगा, जिससे आम लोगों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन


योजना के तहत 9 मीटर लंबाई की 725 और 12 मीटर लंबाई की 1000 ई-बसें चलाई जाएंगी। वर्तमान में 733 ई-बसें पहले से संचालित हैं। नई व्यवस्था में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) को भी सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।

परियोजना के संचालन के लिए विशेष प्रयोजन वाहन (SPV) का गठन किया जा चुका है और ऑपरेटिंग कंपनियों का चयन भी हो गया है। योजना पर कुल 1852 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसमें सरकार पर 653 करोड़ रुपये का वित्तीय भार आएगा, जबकि शेष निवेश ऑपरेटर करेंगे।
विज्ञापन


सरकार बस डिपो और अन्य आवश्यक आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराएगी। साथ ही किराये और निविदा (बिडिंग) के बीच होने वाले अंतर की भरपाई भी सरकार करेगी। सरकार का मानना है कि इस योजना से शहरी परिवहन को नई गति मिलेगी और प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें