फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कैबिनेट का फैसला : इटावा जेल को मिला सेंट्रल जेल का दर्जा

Tue, 29 Sep 2020 10:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इटावा जेल - फोटो : ANI
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने इटावा जिला जेल को सेंट्रल जेल का दर्जा दे दिया है। इससे संबंधित प्रस्ताव को मंगलवार को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। कैबिनेट ने इटावा के निर्माणाधीन जिला कारागार के निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए पुनरीक्षित लागत की स्वीकृति और इस नवनिर्मित कारागार को केन्द्रीय कारागार इटावा घोषित करने का प्रस्ताव मंजूर कर दिया। निर्माण कार्यों को पूर्ण कराए जाने के लिए 27231.30 लाख रुपये की पुनरीक्षित लागत की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन


राजभवन स्टॉफ क्लब का होगा विस्तार
कैबिनेट ने राजभवन स्टाफ  क्लब के विस्तारीकरण के लिए क्लब के बगल में स्थित असुरक्षित आवास के-2 के ध्वस्तीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस पर आने वाले खर्च 5.64 लाख रुपये की राशि को बट्टे खाते में डाले जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई। गौरतलब है कि यह आवास मरम्मत योग्य न रह जाने एवं रहने के लिए असुरक्षित होने के कारण तत्काल प्रभाव से निष्प्रयोज्य घोषित किया गया है।

गोरक्षनाथ चिकित्सालय की जमीन के बदले में दूसरी जगह दी जाएगी जमीन
कैबिनेट ने गोरखपुर में गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय, गोरखपुर मंदिर में आ रही ग्राम समाज की जमीन के बदले दूसरी जगह जमीन देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। गोरक्षनाथ चिकित्सालय में ग्राम समाज की कुछ जमीन आ रही है जिसके बदले दूसरी जगह उतनी ही जमीन देने का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें