फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम ने जताई नाखुशी, 'टीम अखिलेश' में होगा बदलाव

Fri, 25 Sep 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश यादव के मंत्रिमंडल में जल्द ही फेरबदल हो सकती है। मुलायम परिवार में गुरुवार को मंत्रिमंडल में फेरबदल समेत पंचायत चुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


बैठक में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और लोकनिर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव मौजूद रहे।

बैठक में आधा दर्जन मंत्रियों के कामकाज पर नाखुशी जाहिर की गई। इन्हें आने वाले दिनों में हटाया जा सकता है। इनकी जगह नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।
विज्ञापन


बिहार में सपा तीन अन्य दलों के साथ मोर्चा बनाकर चुनाव लड़ रही है। सपा 85 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अधिकांश प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं।

महागठबंधन से अलग हो जाने के कारण सपा इन चुनावों को प्रतिष्ठा से जोड़कर देख रही है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पटना में सम्मेलन के जरिये चुनाव अभियान का श्रीगणेश कर चुके हैं। सपा के अन्य नेताओं के कार्यक्रम भी तय किए जाएंगे।
विज्ञापन

मुलायम ने दिए खास निर्देश

मुलायम सिंह ने कहा कि बिहार में जीत की संभावना वाली विधानसभा सीटों पर पूरी ताकत झोंकी जाए। ऐसी सीटों पर मंत्रियों, विधायकों और युवा नेताओं की ड्यूटी लगाई जाए। जिन नेताओं के दौरे की मांग हो, उन्हें तुरंत भेजा जाए।

मुलायम सिंह और अखिलेश यादव भी बिहार में चुनावी सभाएं संबोधित करेंगे। अखिलेश यादव ने मंगलवार को पटना में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के उत्साह की जानकारी दी।

सपा मुखिया ने प्रदेश में पंचायत चुनावों को भी पूरी गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। प्रदेश में चार चरणों में पंचायत चुनाव होने हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर आरक्षण की तस्वीर भी सामने आ चुकी है। सपा की कोशिश है कि अधिकतम जिलों में उसके जिला पंचायत अध्यक्ष जीतें। इसके लिए सपा मुखिया ने जिला पंचायत सदस्यों के चुनावों पर खास ध्यान देने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के वार्डों में आम सहमति से प्रत्याशी चुनने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। पार्टी फैसला ले चुकी है कि जिस वार्ड में आम सहमति नहीं बनेगी, वहां किसी को अधिकृत प्रत्याशी नहीं बनाया जाएगा। मुलायम ने अखिलेश से पंचायत चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें