फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में आठवीं पास युवाओं के लिए आईं बंपर नौकरियां, 17 हजार मिलेगा मासिक वेतन; जानिए डिटेल

Thu, 24 Jul 2025 05:56 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Jobs in UP: यूपी रोडवेज विभाग में आठवीं पास युवाओं के लिए नौकरी के मौके हैं।  चयन होने पर 14 हजार से 17 हजार रुपये प्रति माह वेतन दिया जायेगा।
विज्ञापन
बंपर भर्ती - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यदि आठवीं पास हैं और वाहन चलाने में माहिर हैं, तो परिवहन विभाग में रोडवेज चालक बन सकते हैं। विभाग के सहयोग से लखनऊ क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में 28 जुलाई को विशेष रोजगार मेला लगने जा रहा है। यहां विभाग की ओर से संविदा चालक के पद पर भर्ती होगी।

विज्ञापन


जिला सेवायोजन अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) के संयुक्त प्रयास से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। जिसमें ड्राइवर के 95 पद पर संविदा चालक के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जिसमें अभ्यर्थियों की आयु सीमा कम से कम 23 वर्ष छह माह होना अनिवार्य है। चयन होने पर 14 हजार से 17 हजार रुपये प्रति माह वेतन दिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी के पास दो वर्ष पुराना हैवी लाइसेंस होना अनिवार्य है और शैक्षिक योग्यता कम से कम आठवीं उत्तीर्ण होना चाहिए। मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकृत होकर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। या अपनी सीवी की प्रतियों एवं मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्रों के साथ अभ्यर्थी सीधे प्रतिभाग कर सकेंगे।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को किसी भी स्तर पर कोई शुल्क नही देना है। रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण एवं अन्य किसी असुविधा की स्थिति में टोल फ्री नंबर 155330 पर संपर्क कर सकते है। इसके लिए किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय आदि देय नहीं होगा। यह पूरी तरह से निशुल्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें