फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 76 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों के बनेंगे भवन, सीएम योगी बोले- प्री-फैब्रिकेटेड मॉडल अपनाया जाए

Sat, 28 Feb 2026 01:14 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रदेश में 76 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए नए भवन बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्माण में सीएसआर सहयोग लेने और प्री-फैब्रिकेटेड मॉडल अपनाने के निर्देश दिए हैं। भवनों में पेयजल, शौचालय, किचन शेड, पोषण वाटिका सहित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आवश्यकता पर राज्य सरकार वित्तीय सहायता देगी।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : UP Govt YT Channel
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में 1.89 लाख से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं, लेकिन कई केंद्रों के पास अबतक अपना भवन नहीं है। इसके लिए 76 हजार नए भवनों का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भवन निर्माण के लिए कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉसिबिलिटी (सीएसआर) से सहयोग लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर और जरूरत पड़ेगी तो राज्य सरकार द्वारा वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन


प्रस्तावित भवनों में पेयजल, विद्युत व्यवस्था, बाल-मित्र शौचालय, किचन शेड, खेल क्षेत्र, लो-हाइट वॉश यूनिट, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण कक्ष, रेनवॉटर हार्वेस्टिंग और पोषण वाटिका जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए प्री-फैब्रिकेटेड मॉडल अपनाया जाए। जहां संभव हो, प्राथमिक विद्यालयों के परिसर में ही आंगनबाड़ी भवन बनाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें