फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Budget 2024: पुलिस विभाग को मिले 755 करोड़ रुपये, एसटीएफ को मिलेंगे इलेक्ट्रिक वाहन

Mon, 05 Feb 2024 01:29 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Budget 2024: बजट में पुलिस विभाग को मजबूत करने पर जोर दिखा। पुलिस के थानों को आधुनिक बनाने के लिए बजट में घोषणाएं की गईं। 

 
विज्ञापन
UP Budget 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश सरकार के बजट में पुलिस को 755 करोड़ रुपये दिए गये हैं। वहीं नई योजनाओं के लिए 25.64 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी हैं। नई योजनाओं के तहत पीएसी बल को मजबूत करने के लिए 20 करोड़ रुपये की धनराशि दी गयी है। इसके अलावा एसटीएफ और साइबर क्राइम थानों के लिए नए वाहनों की खरीद की जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल, पीएसी की 24 कंपनियां क्रियाशील होने के दृष्टिगत कुल 120 नए वाहनों की खरीद होनी है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2025-25 में 20 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा प्रदेश के नवगठित 18 परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम थानों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए नए वाहनों की खरीद की जानी है। इसके लिए 5.97 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है। इसी तरह एसटीएफ के लिए तीन इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद के लिए 57 लाख रुपये दिए गये हैं।
विज्ञापन


निर्माण कार्यों के लिए बजट में व्यवस्था
- गृह विभाग के तहत अभियोजन विभाग के चित्रकूट कार्यालय के लिए 5 करोड़ रुपये दिए गये हैं।
- लोकायुक्त कार्यालय में अतिरिक्त तलों एवं गेस्ट हाउस के लिए निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये दिए गये।
- मंडलीय होमगार्ड कार्यालय एवं जिला होमगार्ड कार्यालय 20 करोड़ रुपये दिए गये हैं।
- होमगार्ड के मंडलीय प्रशिक्षण केंद्रों के निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपये दिए गये हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें