फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सड़कों पर संघर्ष के रास्ते उतरेगी बसपा, लाई-चना खाएंगे रैली सफल बनाएंगे का दिया जाएगा नारा; ये है रणनीति

Tue, 23 Sep 2025 08:25 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Mayawati: बसपा एक बार फिर से प्रदेश में संघर्ष के मूड में है। नौ अक्तूबर को कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर इस बड़ी रैली का आयोजन किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
रैली के जरिए अपनी ताकत दिखाएगी बसपा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के आगामी 9 अक्तूबर को परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली रैली के लिए पार्टी युद्धस्तर पर तैयारियां हो रही हैं। राजधानी के जेल रोड स्थित कांशीराम स्थल पर बसपा सुप्रीमो मायावती इस रैली को संबोधित करेंगी, जिसमें केंद्रीय संयोजक आकाश आनंद समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। फिलहाल पार्टी का लक्ष्य 5 लाख लोगों को बुलाने का है, हालांकि संसाधनों के अभाव में समर्थकों को अपने साधनों से रैली में आने को कहा गया है।

विज्ञापन


बसपा ने इस रैली को सफल बनाने के लिए गांव-गांव में 'लाई-चना खाएंगे, रैली को सफल बनाएंगे' का नारा दिया है। समर्थकों को यह संदेश भी दिया गया है कि वह अपने साथ सूखा राशन लेकर आएं। पार्टी द्वारा आशियाना स्थित रमाबाई अंबेडकर स्थल पर उनके ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। जहां पर दलित महापुरुषों, कांशीराम और मायावती की उपलब्धियों वाले गाने भी बजाए जाएंगे। 

पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वह पूरे अनुशासन के साथ रैली स्थल जाएंगे और उसी तरह वापसी भी करेंगे। वहीं कई जिलों में बसपा के पदाधिकारी रेलवे से भी समन्वय स्थापित कर रहे हैं ताकि रैली में जाने वाले पार्टी समर्थकों को कोई असुविधा न हो। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि आगामी 9 अक्तूबर को राजधानी में बसपा समर्थकों का विशाल जमावड़ा होगा, जो बसपा सुप्रीमो मायावती के संदेश को सुनने आएंगे। 
विज्ञापन


रैली को सफल बनाने की कवायद की जा रही है। खासकर बीते दिनों गांवों में आयोजित कैडर कैंपों में शामिल लोगों को अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लाने को कहा गया है। कई जिलों मे रैली को सफल बनाने के लिए बहुजन जागरूकता बाइक रैली भी निकाली जा रही है। वहीं कुछ समर्थक रैली में लोगों को ले जाने के लिए क्राउड फंडिंग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें