फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नौ अक्तूबर की रैली में ताकत दिखाएगी बसपा, दस लाख से अधिक लोगों को लाने का लक्ष्य; टूटेंगे रिकॉर्ड?

Sun, 28 Sep 2025 07:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

BSP rally in UP: कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर राजधानी में होने वाली रैली पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इसके लिए बसपा में तैयारियां चल रही हैं। 
विज्ञापन
बड़े स्तर की होगी बसपा की रैली। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के 9 अक्तूबर को होने वाले परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर राजधानी में होने वाली रैली पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। पार्टी नेताओं का अनुमान है कि रैली में 10 लाख से अधिक बसपा समर्थकों का जमावड़ा हो सकता है, जिसमें यूपी और उत्तराखंड के साथ अन्य राज्यों से भी हजारों समर्थक आएंगे। फिलहाल रैली को सफल बनाने के साथ लाखों लोगों की भीड़ उमड़ने के दृष्टिगत तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों की मानें तो रैली के आयोजन का फैसला लेते वक्त केवल यूपी और उत्तराखंड के लोगों को ही बुलाने की सहमति बनी थी, लेकिन कई साल बाद मायावती की रैली होने की वजह से अन्य राज्यों के समर्थक भी आ रहे हैं। दिन-ब-दिन इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। केवल यूपी के हर मंडल से 5 लाख से अधिक लोगों के आने का अनुमान है।

वहीं प्रत्येक विधानसभा से 300 बड़ी गाड़ियों से लोगों के आने की सूचनाएं मिल रही हैं। रैली की तैयारियों के दृष्टिगत शनिवार को भी बसपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कांशीराम स्थल का दौरान किया। वहीं लाखों लोगों की भीड़ उमड़ने के दृष्टिगत जिला प्रशासन से भी समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें