फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बीएसएनएल का बड़ा तोहफा, एक रुपये में मिलेगा सिम; प्रतिदिन मिलेगा दो जीबी डाटा-फ्री कॉल

Thu, 07 Aug 2025 09:34 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

BSNL services in up: भारत संचार निगम लिमटेड 15 अगस्त के उपलक्ष्य में फ्रीडम प्लान लेकर आया है। उपभोक्ता एक रुपये में नया सिम ले सकते हैं। 
विज्ञापन
BSNL का तोहफा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत संचार निगम लिमटेड 15 अगस्त के उपलक्ष्य में फ्रीडम प्लान लेकर आया है। उपभोक्ता एक रुपये में नया सिम ले सकते हैं जिसमें दो जीबी डाटा प्रतिदिन और अनलिमिटेड कॉल का तोहफा भी पूरे अगस्त महीने में मिलेगा। प्रदेश के केंद्रों पर इसकी सुविधा शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


प्रधान महाप्रबंधक जफर इकबाल ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में करीब 80 लाख उपभोक्ता प्रीपेड सिम का उपयोग करते हैं। बीएसएनएल के प्रीपेड प्लान अन्य कंपनियों की तुलना में सस्ते हैं। बीएसएनएल की डाटा स्पीड सेवाओं में भी काफी सुधार हुआ है। इसकी वजह से लोगों का भरोसा व रुझान बढ़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रीपेड ग्राहकों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से यह प्लान लॉन्च किया गया है। 31 अगस्त तक यह सुविधा प्रदेश के सभी बीएसएनएल केंद्रों व सभी 200 फ्रेंचाइजी पर उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें