इसी तरह फतेहपुर में उप मुख्य चिकत्सिाधिकारी डॉ. निशान्त एस शहाबुद्दीन पर बलिया में तैनाती के दौरान लोक सेवा आयोग के दायरे में आने वाले 10 वाहन चालकों की अनियमित ढंग से नियुक्ति करने का आरोप लगा। जांच में आरोप सही मिले। ऐसे में डॉ. शहाबुद्दीन की दो वेतन वृद्धियां स्थायी रूप से रोकते हुए परिनिंदा का दंड दिया है। बस्ती स्थित कैली में ओपेक चिकित्सालय के डॉ. पराग अग्रवाल पर जेपी नगर, जिला चिकित्सालय में तैनाती के दौरान फर्जी मेडिकोलीगल करने के आरोप सही पाए गए हैं। इनकी भी एक वेतन वृद्धि स्थायी रूप से रोकी गई है। बहराइच सीएमओ के अधीन डॉ. मिथिलेश कुमार ने बलरामपुर के पचपेड़वा में प्रभारी अधीक्षक के पद पर रहते हुए टीकाकरण एवं जनहित से जुड़े राष्ट्रीय कार्यक्रमों में उदासीनता बरती। लापरवाही के आरोप में उनकी दो वेतनवृद्धि दो वर्ष के लिए रोकी गई हैं।
उप मुख्यमंत्री के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बिना किसी सूचना के लंबे समय से गैरहाजिर सहारनपुर टीबी सेनेटोरियम के डॉ. संजीव कुमार जैन, आगरा स्थित पिनाहट जगतपुरा पीएचसी के डॉ. अमित कुमार और बलिया सोनवानी सीएचसी में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश कुमार सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।
मनमानी करने वाले किसी भी चिकित्साधिकारी को छोड़ा नहीं जाएगा। अनियमितता और नियमों की अनदेखी करने वाले चिकित्साधिकारियों के खिलाफ तबादला अथवा रिटायर होने के बाद भी कार्रवाई की जाएगी।
- ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री
शासन ने रामपुर व सिद्धार्थनगर में नए बीएसए की तैनाती की है। बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राय के अनुसार डायट मुरादाबाद की वरिष्ठ प्रवक्ता कल्पना देवी को रामपुर व डायट वाराणसी के वरिष्ठ प्रवक्ता शैलेश कुमार को सिद्धार्थनगर का बीएसए बनाया गया है। उन्होंने दोनों शिक्षकों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।