फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पूरे प्रदेश में खिली चमकदार धूप, गायब हुए बादल; रात के तापमान में गिरावट से आए सर्दी के संकेत

Thu, 09 Oct 2025 10:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में मौसम अब बरसात से शीत की ओर बढ़ रहा है। दिन में जहां हवाओं से उमस गायब हो रही है तो वहीं रात के तापमान में गिरावट आ रही है। 
विज्ञापन
यूपी से गायब हो रहे हैं बादल।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मानसून अब बस एक-दो दिनों में विदा होने को है। मौसम की ओर से प्रदेश में अगले पांच दिनों के लिए बारिश की चेतावनी नहीं है। प्रदेश में हवा का रुख अब पूर्वा से पछुआ हो गया है और हवा में प्रभावी आद्रता गायब है। बृहस्पतिवार को यूपी के अधिकांश इलाकों में धूप खिली।

विज्ञापन


पछुआ की वजह से प्रदेश भर में दिन का पारा नियंत्रित रहा और धूप से तल्खी नदारद रही। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में सुबह शाम की हवा में ठंड घुलने लगी है। माैसम विभाग का कहना है प्रदेश में अगले कुछ दिनों में रात के पारे में अभी और गिरावट से रातें थोड़ी और ठंडी होंगी।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों में उत्तर प्रदेश के दोनों संभागों से मानसून वापसी की परिस्थितियां बन सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें