फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शाहजहांपुर में रिश्वतखोरी का खुलासा, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के दो उप-निरीक्षक 12 लाख लेते गिरफ्तार

Mon, 16 Nov 2026 07:40 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

शाहजहांपुर में सीबीआई ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के दो उपनिरीक्षकों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों पर मेडिकल स्टोर संचालक से क्लीन चिट देने के बदले 50 लाख रुपये मांगने का आरोप है। सीबीआई ने उन्हें 12 लाख रुपये की पहली किस्त लेते हुए पकड़ा।
विज्ञापन
CBI - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शाहजहांपुर में एक मेडिकल स्टोर संचालक से 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के दो उप-निरीक्षकों को गिरफ्तार किया है। दोनों उप-निरीक्षकों को 12 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

विज्ञापन


यह मामला तब सामने आया जब मेडिकल स्टोर संचालक ने सीबीआई से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई कि एनसीबी के उप-निरीक्षक उससे एक मामले में क्लीन चिट देने के एवज में 50 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत के आधार पर सीबीआई ने जाल बिछाया और जब उप-निरीक्षक 12 लाख रुपये की पहली किस्त लेने पहुंचे, तो उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

इस गिरफ्तारी से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। सीबीआई इस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस रिश्वतखोरी में कोई और भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें