दुबग्गा के ट्रांसपोर्टर सत्य शरण श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ से 10 टन माल जम्मू भेजने पर औसतन 35 से 37 हजार रुपये तक का भाड़ा मिलता था। सीमा पर तनाव बढ़ने के बाद से भाड़े में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है।
जम्मू, पंजाब, शिमला से आवक - स्टोर का सेब, बिस्कुट, चॉकलेट, दवाएं, ड्राई फ्रूट
लखनऊ से रवानगी - फल, सब्जी, खाली ड्रम, मशीनरी संयंत्र, दलहन
लखनऊ से जम्मू, श्रीनगर, पंजाब के होेशियारपुर, पठानकोट, चंडीगढ़, पंचुकला, सोलन, शिमला के बीच ट्रांसपोर्ट कारोबार पटरी पर लौट आएगा। हालांकि, जो नुकसान हुआ उसकी भरपाई नहीं हो पाएगी। रविवार से ही इन शहरों के लिए माल की बुकिंग को खोल दिया जाएगा।
- सत्य शरण, ट्रांसपोर्टर