फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रामपुर में फ्लाईओवर से नीचे गिरी बोलेरो, सीतापुर के चार दोस्तों की मौत; परिवार में मचा कोहराम

Mon, 23 Nov 2026 10:50 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, सीतापुर

सार

रामपुर के शहजादनगर क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। हादसे में सीतापुर के बिसवां निवासी चार दोस्तों की मौत हो गई। तीन युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर घायल चौथे युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रामपुर में फ्लाईओवर से नीचे गिरी बोलेरो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद से अपने घर सीतापुर लौट रहे चार दोस्तों की सोमवार देर शाम रामपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। शहजादनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन युवकों सुनील पोरवाल, अभिषेक और निलेश निवासी बिसवां, जिला सीतापुर की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चौथे युवक ने भी अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। चार दोस्तों की एक साथ मौत की खबर से उनके परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


एएसपी अनुराग सिंह के मुताबिक, बोलेरो (यूपी 34 बीपी 5766) मुरादाबाद से बरेली की ओर जा रही थी। इसमें चार दोस्त सवार थे। चारों सीतापुर जिले के बिसवां के रहने वाले थे। सोमवार देर शाम जब उनकी गाड़ी शहजादनगर थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर पर पहुंची तो तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। ऊंचाई से गिरने के कारण वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Trending Videos
विज्ञापन

सूचना मिलने पर शहजादनगर पुलिस मौके पर पहुंची। बोलेरो में फंसे युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि चौथे युवक की हालत गंभीर थी। उसे जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी भी मौत हो गई।

वाहन के पंजीकरण नंबर से मरने वालों की पहचान

वाहन के पंजीकरण नंबर के आधार पर पुलिस ने युवकों की पहचान करने के साथ ही उनके परिजनों से संपर्क किया। हादसे में जान गंवाने वाले चौथे युवक की पहचान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस ने सभी के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि मौके पर राहत कार्य किया जा रहा है। घटना की जानकारी परिवार वालों को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें