यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में बाराबंकी के शिवम ने 97 फीसदी अंक लाकर प्रदेश स्तर पर दूसरी रैंक प्राप्त की। वहीं, बाराबंकी की ही तनुजा विश्वकर्मा ने प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान पाकर जिले का नाम रोशन कर दिया।
शिवम श्री साई इंटर कॉलेज लखपेराबाग बाराबंकी के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के सही मार्गदर्शन के कारण ही उन्हें इतनी बड़ी सफलता मिली।
प्रदेश में तीसरी रैंक पाने वाली तनुजा विश्वकर्मा महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज, बाराबंकी की छात्रा हैं। उन्होंने 600 में 581 अंक प्राप्त किए।