फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस ने स्कूलों से कहा, शिक्षकों का ब्योरा दीजिए तभी मिलेगा छात्रों का पंजीकरण कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी बोर्ड से 10वीं और 12वीं के छात्रों के पंजीकरण कार्ड डीआईओएस कार्यालय आ गए हैं। लेकिन ये स्कूलों को तभी मिलेंगे जब वह अपने यहां कार्यरत शिक्षकों का ब्योरा उपलब्ध कराएंगे। डीआईओएस ने बिना शिक्षकों का ब्योरा मिले छात्रों का पंजीकरण कार्ड देने से मना कर दिया है। बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ पंजीकरण कार्ड भी ले जाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

छात्रों के पंजीकरण कार्ड डीआईओएस के परीक्षा कार्यालय में उपलब्ध हैं। यहीं से स्कूलों को वितरित किए जाएंगे। बोर्ड ने कक्षा 10 के छात्रों के नॉमिनल रोल भी मुहैया करा दिए हैं। डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगाए जाने के लिए स्कूल अपने शिक्षकों का ब्योरा भेजने में आनाकानी कर रहे हैं। कई ऐसे स्कूल हैं जिन्होंने ब्योरा नहीं दिया है, वहीं जो भेज भी रहे हैं वे पूरा ब्योरा नहीं दे रहे हैं। इसलिए स्कूलों को निर्देश दिया है कि जब वे निर्धारित फार्मेट पर सभी शिक्षकों का ब्योरा देंगे तभी उन्हें छात्रों का पंजीकरण कार्ड दिया जाएगा। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले इन छात्रों का कक्षा 9 व 11 में पंजीकरण कराया गया था। बोर्ड परीक्षा में पंजीकरण कार्ड भी ले जाना अनिवार्य है ताकि फर्जी छात्र परीक्षा में न बैठ सकें। उधर, कक्षा 10 के छात्रों का नॉमिनल रोल जारी होने पर स्कूल छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन के अंक भी माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में यूपीके यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12वीं के छात्रों के पंजीकरण कार्ड आ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें