फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें, 2015 में मिलेंगी कितनी छुट्टियां?

Mon, 12 Jan 2015 12:57 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने वर्ष 2015 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल 235 दिन शिक्षण कार्य होंगे।
विज्ञापन


जबकि ग्रीष्मावकाश मिलाकर कुल छुट्टियां 130 दिन की होंगी। इसके अलावा पांच छुट्टियां प्रधानाचार्य अपने विवेक से दे सकेंगे।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना भेज दी है।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के कैलेंडर के मुताबिक गुरु पूर्णिमा, मातृ नवमी और नागपंचमी की छुट्टियां प्रधानाचार्य के विवेक पर होंगी।

स्कूलों में कार्यरत महिलाओं के लिए करवा चौथ व तीज की छुट्टी भी प्रधानाचार्य स्थानीय अवकाश या अपने विवेक पर दे सकेंगे।

जबकि मुस्लिम त्यौहार की छुट्टियां चांद के अनुसार होंगी।

शोक सभाएं केवल स्कूलों में कार्यरत कर्मचारियों के निधन पर ही होंगी। विशेष परिस्थितियों में शोक सभाएं अंतिम समय में की जाएगी।

स्थानीय अवकाश जिलाधिकारी द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार देय होंगी। राष्ट्रीय पर्वों पर स्कूलों व संस्थाओं में अनिवार्य रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें