फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर का परिणाम 25 और हाईस्कूल का 30 को

Fri, 16 May 2014 08:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा की इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल का परिणाम क्रमश: 25 एवं 30 मई को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा-2014 की इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल का परिणाम क्रमश: 25 एवं 30 मई को घोषित किया जाएगा।

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 3127066 एवं हाईस्कूल परीक्षा में 3993199 अर्थात कुल 7120265 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें से लगभग सात लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी।
विज्ञापन


इस प्रकार लगभग 64 लाख छात्रों के भाग्य का फैसला होगा। यूपी बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल परीक्षा तीन मार्च से चार अप्रैल के बीच हुई थी।

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 11 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच कराया गया।

यूपी बोर्ड की सभापति एवं निदेशक माध्यमिक शैल यादव ने अमर उजाला से बताया कि इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम यूपी बोर्ड मुख्यालय इलाहाबाद से क्रमश: 25 एवं 30 मई को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


परीक्षा परिणाम की घोषणा बोर्ड की सभापति शैल यादव एवं सचिव शकुंतला यादव की ओर से की जाएगी।

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम अमर उजाला की वेबसाइट www.myresultplus.com, www.amarujala.com पर भी देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें