फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exams : हिंदी के पेपर के साथ परीक्षाएं आज से, 17 जिले अतिसंवेदनशील; एलआईयू की रहेगी निगरानी

Mon, 24 Feb 2025 07:02 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं। प्रदेश भर में 8140 केंद्रों पर 54 लाख से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। पहले दिन दोनों पालियों में हिंदी का पेपर होगा। प्रदेश भर में 8140 केंद्रों पर 54 लाख से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 17 जिलों के संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी। एसटीएफ, एलआईयू आदि एजेंसियां परीक्षा को देखते हुए सक्रिय हैं। परीक्षाओं को पारदर्शी, सुरक्षित व नकलविहीन बनाने की तैयारी माध्यमिक शिक्षा विभाग ने की है। इस बार परीक्षा केंद्रों पर न केवल सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की गई है, बल्कि परीक्षार्थियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

विज्ञापन


इस साल पहली बार केंद्रों पर परीक्षार्थियों को प्राथमिक उपचार की सुविधा के साथ मनोचिकित्सकों द्वारा परामर्श की भी व्यवस्था की गई है। ताकि परीक्षार्थी, परीक्षा के तनाव से मुक्त होकर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इसके तहत हर परीक्षा केंद्र पर स्वास्थ्य किट और प्राथमिक चिकित्सा उपकरण की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों पर मानसिक दबाव बढ़ जाता है।

ऐसे में परीक्षार्थियों के लिए मनोचिकित्सा परामर्श सेवा की भी व्यवस्था की है। परीक्षा के दौरान हर परीक्षा केंद्र पर प्रशिक्षित मनोचिकित्सक उपलब्ध होंगे, जो परीक्षार्थियों को तनाव, चिंता और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर मार्गदर्शन करेंगे। इससे छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और उनकी चिंताओं का समाधान हो सकेगा। इसके साथ ही महिला परीक्षार्थियों के लिए विशेष हेल्प डेस्क की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

यह की गई है व्यवस्था

  • राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी से निगरानी होगी
  • स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है
  • संदिग्ध परीक्षा केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी
  • बिजली विभाग को परीक्षा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी
  • ऑनलाइन वेरिफिकेशन सिस्टम से फर्जी परीक्षार्थियों की पहचान हो सकेगी
  • स्ट्रॉन्ग रूम में रखे प्रश्न पत्रों की 24 घंटे ऑनलाइन निगरानी होगी
  • उत्तर पुस्तिकाओं पर वाटरमार्क और क्यूआर कोड की व्यवस्था


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें