फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा: प्राइवेट स्कूलों ने परीक्षार्थियों के डाटा अपलोडिंग में गलती, कहीं नाम तो कहीं पहचान बदली

Sun, 23 Feb 2025 02:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए डाटा अपलोडिंग में प्राइवेट स्कूल के प्रबंधकों ने बड़ी लापरवाही कर दी है जिससे कि किसी परीक्षार्थी की पहचान तो किसी का नाम बदल गया है।
विज्ञापन
डाटा गलत होने के लिए सुधरवाने की कोशिश जारी रही। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों के आवेदन फॉर्म भरते समय ऑनलाइन डाटा फीडिंग में निजी स्कूलों के प्रबंधकों ने बड़ी लापरवाही की है। इससे रविवार को भी राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में कई निजी स्कूल प्रबंधक व उनके प्रतिनिधि बच्चों के नाम और विषय में हुई त्रुटि को सुधरवाने के लिए पहुंचे हैं।

विज्ञापन


कई स्कूल प्रबंधकों ने इसके लिए माफी भी मांगी है। बता दें इससे पहले जब ऑफलाइन प्रक्रिया होती थी तो सभी त्रुटियों को बोर्ड के माथे मढ़ दिया जाता था लेकिन अब ऑनलाइन आवेदन फार्म भरे जाते हैं। बोर्ड ने इसके लिए ऑनलाइन सुधार का मौका भी दिया था उसकी तिथि 17 फरवरी तक थी। 

इसके बावजूद स्कूल प्रबंधक सुधार नहीं कर पाए। अब जब परीक्षा सिर पर है तो स्कूल प्रबंधक त्रुटियों को सुधारने के लिए जोर दे रहे हैं फिर भी यूपी बोर्ड ने छात्रों के हित को देखते हुए त्रुटियां सुधार का मौका दिया है। रविवार को जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से इन सभी स्कूल प्रबंधकों को नोटिस भी जारी की जा रही है।
विज्ञापन


लखनऊ में जेल सहित 127 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
लखनऊ में जेल सहित 127 परीक्षा केंद्रां पर परीक्षा होगी। इस दौरान  मंडल व जिला स्तरीय 10 सचल दल निगरानी करेंगे। इस दौरान शहर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 1. 03 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें