फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मार्च तक पूरी हो जाएंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं

Fri, 17 Oct 2014 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार ने यूपी बोर्ड से जुड़े स्कूलों का टाइम टेबल नए सिरे से तय किया है। नए टाइम टेबल में बोर्ड की परीक्षाएं 31 मार्च तक हर हाल में हो जाएंगी और नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


वहीं हाईस्कूल परीक्षा देने वाले छात्रों को रिजल्ट आने से पहले ही उन्हें कक्षा 11 में प्रोविजनल दाखिला दे दिया जाएगा। यही नहीं बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन अवधि में अब स्कूलों में विशेष अवकाश रहेगा।

प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने शासनादेश जारी करते हुए अगला सत्र नई व्यवस्था के आधार पर ही शुरू कराने का निर्देश निदेशक माध्यमिक शिक्षा को दिया है।
विज्ञापन



नई व्यवस्था में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 31 मार्च तक हर हाल में समाप्त हो जाएंगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉपियों के मूल्यांकन का काम 15 से 20 दिनों तक चलता है। इस दौरान पढ़ाई भी नहीं होती। हाईस्कूल परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं को कक्षा 11 में अप्रैल में ही प्रोविजनल दाखिला दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें