जिले के 52 विद्यालयों ने आंतरिक मूल्यांकन के अंक बोर्ड को उपलब्ध नहीं कराए हैं। इनमें हाईस्कूल व इंटर दोनों के अंक शामिल हैं। बोर्ड को ऑनलाइन अंक मुहैया कराने थे। बोर्ड ने इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। करीब 4,125 छात्रों के अंक अपलोड नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
बोर्ड ने इन स्कूलों को अंतिम अवसर देते हुए 10 फरवरी तक अंक अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक को इसको सुनिश्चित कराने का निर्देश दिए है। डीआईओएस ने सभी को नोटिस भेजा है। हाईस्कूल में सभी छात्रों का आंतरिक मूल्यांकन होता है।
वहीं नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा का ग्रेड और इंटर के नौतिक, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के अंक माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने होते हैं। बोर्ड ने 31 जनवरी तक अपलोड करने के निर्देश दिए थे। अंक अपलोड करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट खुली हुई है।
विज्ञापन
बावजूद इसके स्कूल लापरवाही से बाज नहीं आ रहे। बोर्ड ने डीआईओएस को अंक अपलोड कराने का निर्देश दिया है। डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि 52 स्कूलों को नोटिस भेजकर अंतिम बार अवसर दिया है। इसके बाद भी ये अंक अपलोड नहीं करते हैं तो इसकी जिम्मेदारी स्कूलों की होगी।