फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा: डीजीपी बोले- डीएम-एसपी स्थापित करें इंटीग्रेटेड हेल्प डेस्क, केंद्रों पर तैनात होंगी पुलिस

Thu, 20 Feb 2025 08:11 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Board Exam: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए यूपी डीजीपी ने निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि डीएम-एसपी अपने जिलों में इंटीग्रेटेड हेल्प डेस्क स्थापित करें। 
 
विज्ञापन
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजीपी प्रशांत कुमार ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी डीएम और एसपी से जिले में इंटीग्रेटेड हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्देश दिया ताकि ग्रामीण एवं सुदूर अंचलों से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, आईटी गैजेट्स एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री ले जाना प्रतिबंधित है। केंद्रों के प्रवेश स्थलों पर अभ्यर्थियों की तलाशी में सहयोग के लिए महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। 

विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि डीएम से समन्वय स्थापित कर परीक्षा केंद्रों का एसपी स्वयं एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थलीय भ्रमण करें। संभावित भीड़ आदि परिस्थितियों पर विचार कर पुलिस बल दिया जाए। केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नहीं होने दिया जाये। औचक निरीक्षण के दौरान वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी के संचालित होने की जांच की जाए। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी फुटेज के साथ ही राउटर डिवाइस के क्रियाशील होने की जांच की जाए। प्रश्नपत्रों को केंद्रों तक पहुंचाने एवं परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को गंतव्य स्थल तक सुरक्षित पहुंचाने हेतु आवश्यक पुलिस बल तैनात किया जाये। यूपी 112 को तैनात किया जाए। यातायात को सुगम बनाए रखा जाए। सीबीएसई की परीक्षाओं पर भी सतर्क दृष्टि रखी जाए।

विज्ञापन

फर्जी शिक्षक मामले में बलिया के डीआईओएस पदावनत

हापुड़ में 2016 में शिक्षकों की फर्जी नियुक्ति मामले में शासन ने कड़ी की है। इस मामले की जांच में प्रथम दृष्टया गड़बड़ी पाए जाने पर तत्कालीन बीएसए व वर्तमान में बलिया के डीआईओएस देवेंद्र गुप्ता ने पदावनत (रिवर्ट) कर दिया है। हालांकि अभी वह डीआईओएस का काम देखते रहेंगे।

प्रदेश में फर्जी शिक्षकों की नियुक्ति मामले की जांच और कार्रवाई हाल के दिनों में तेज हुई है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी जिलों से इससे संबंधित कार्यवाही व अद्यतन स्थिति की जानकारी भी मांगी गई है। इसी क्रम में हापुड में सात शिक्षकों की फर्जी नियुक्ति मामले में तत्कालीन बीएसए व वर्तमान में बलिया के डीआईओएस देवेंद्र गुप्ता को हटाकर उनके मूल पद वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर पदावनत किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने बताया कि देवेंद्र गुप्ता को उनके मूल पद पर पदावनत किया गया है। किंतु बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए फिलहाल वह काम देखते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें