फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam: गुरुजी, आपको पारिश्रमिक नहीं मिलता... यह मेरी ओर से छोटी सी भेंट स्वीकारें

Mon, 20 Mar 2023 02:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

रविवार को शहर के पांचों मूल्यांकन केंद्रों पर यूपी बोर्ड की करीब 35 हजार कॉपियां जांची गईं। डीआईओएस राकेश कुमार पांडेय ने राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज के मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण कर उत्तरपुस्तिकाओं को क्रॉस चेक भी किया।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की कॉपी चेक करने के दौरान निकले पैसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुजी नमस्कार... अपनी समझ से अच्छा लिखा है...कोई चूक रह गई हो तो संभाल लीजिएगा..., गुरुजी आपको पारिश्रमिक नहीं मिलता...यह मेरी ओर से छोटी सी भेंट है। कुछ इसी तरह के निवेदनों के साथ उत्तरपुस्तिकाओं से रविवार को मूल्यांकन के दौरान खूब नोट निकले।

विज्ञापन


परीक्षार्थियों ने परीक्षक के लिए 20 रुपये, 50 रुपये, 100 रुपये और 500 रुपये के नोट कॉपियों संग नत्थी कर रखे हैं। रविवार को हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की कॉपियां जांचने के दौरान नोट निकलते रहे।

रविवार को शहर के पांचों मूल्यांकन केंद्रों पर यूपी बोर्ड की करीब 35 हजार कॉपियां जांची गईं। डीआईओएस राकेश कुमार पांडेय ने राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज के मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण कर उत्तरपुस्तिकाओं को क्रॉस चेक भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक से गिर गया हूं, दाहिने हाथ का अंगूठा जख्मी है

शहर के पांच मूल्यांकन केंद्रों पर करीब 2800 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। हालांकि दूसरे दिन भी मूल्यांकन केंद्रों पर करीब 60 प्रतिशत परीक्षकों ने ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अधिकांश ने मेडिकल की एप्लीकेशन भेज दी। इनमें एक परीक्षक ने लिखा कि अचानक बाइक से गिर गया हूं...सिर्फ दाहिने हाथ के अंगूठे में चोट आई है। कॉपी नहीं जांच पाऊंगा। इसी तरह करीब 200 से अधिक परीक्षकों ने मेडिकल, चाइल्ड केयर लीव, दुर्घटना आदि के नाम पर मूल्यांकन ड्यूटी काटने का अनुरोध किया।

नखरों से परेशान रहे केंद्र प्रभारी
मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचे परीक्षकों की डिमांड पूरी कराते कराते केंद्र प्रभारी परेशान हो रहे हैं। एक परीक्षा केंद्र पर नामी स्कूल से आए परीक्षक शौचालय व्यवस्था को लेकर काफी संजीदा दिखे। केंद्र प्रभारी ने बाहर से सफाईकर्मी बुलवाकर शौचालय साफ करवाया। वहीं, पंजाबी विषय की उत्तरपुस्तिका जांच रही परीक्षक कॉपियां लेकर परीक्षकों की भीड़ में ही खो गईं। उनके लिए केंद्र प्रभारी को अनाउंसमेंट करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें