15 को जुबली इंटर कॉलेज में होगी कंपार्टमेंट परीक्षा
लखनऊ। यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में आयोजित की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से भेजे गए परीक्षा केंद्र के नाम पर बोर्ड ने मुहर लगा दी है। परीक्षा 15 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा सुबह 8 से 11:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। सभी विषयों की परीक्षा एक ही समय पर होगी। स्कूलों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। छात्र अपने विद्यालय से इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिले में 53 छात्र कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट की परीक्षा देंगे। सबसे ज्यादा 30 छात्र गणित विषय के हैं। इंप्रूवमेंट के अंतर्गत हाईस्कूल का छात्र अनुत्तीर्ण हुए किसी एक विषय में और कंपार्टमेंट के तहत हाईस्कूल का छात्र अनुत्तीर्ण हुए दो में से किसी एक विषय की परीक्षा दोबारा दे सकता है।