अपर मुख्य सचिव ने कहा कि यदि छात्र का प्रवेश खो जाता है। ऐसी स्थिति में केंद्र व्यवस्थापक अनुक्रमांक सूची से उसके डिटेल देखकर लिखित अंडरटेकिंग के आधार पर एक पेपर में कंडीशनल बैठने की अनुमति दे सकते हैं। अन्य विषय के लिए छात्र को स्कूल से डुप्लीकेट प्रवेश पत्र प्रस्तुत करना होगा। केंद्र पर 30 मिनट तक की देरी से पहुंचने पर केंद्र व्यवस्थापक अपने विवेक से अनुमति दे सकते हैं।