फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam: 3.13 लाख ने छोड़ी परीक्षा, पांच परीक्षार्थी दूसरे के स्थान पर दे रहे थे एग्जाम, तीन नकलची पकड़े

Wed, 18 Feb 2026 09:35 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ/ प्रयागराज

सार

यूपी बोर्ड की परीक्षा 8033 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में हुई। पहले दिन 3,13,708 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पांच परीक्षार्थी दूसरे के स्थान पर और तीन नकल के मामले सामने आए। कक्ष निरीक्षकों को लगातार घूमते रहने और सख्त निगरानी का निर्देश दिया गया। सभी केंद्रों की कंट्रोल रूम से निगरानी की गई।
विज्ञापन
छात्रा को तिलक लगाकर स्वागत करती राज्यमंत्री गुलाब देवी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा बुधवार को प्रदेश के 8033 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा में कुल 3,13,708 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, आगरा, फतेहपुर, कन्नौज, कौशाम्बी और इटावा में एक-एक परीक्षार्थी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़े गए, जबकि हापुड़ में दो व बरेली में एक छात्र नकल करता पाया गया।

विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा में कुल 52,53,746 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। प्रथम पाली में हाईस्कूल के हिंदी व प्रारंभिक हिंदी तथा द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के हिंदी व सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित हुई। हाईस्कूल में पंजीकृत 27,54,376 में से 25,83,055 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। वहीं, इंटरमीडिएट में पंजीकृत 24,99,370 में से 23,56,983 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। कुल मिलाकर 49,40,038 परीक्षार्थी उपस्थित और 3,13,708 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

वहीं, परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गई। पहचान पत्र, प्रवेश पत्र आदि का गहन मिलान किया गया। फोटो सत्यापन के लिए इलेक्ट्रॉनिक तकनीक का भी उपयोग किया गया।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र. के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि पहले दिन 3,13,708 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे तथा पांच प्रतिरूपण और तीन नकल के मामले सामने आए हैं। शेष विस्तृत आंकड़े परीक्षा समाप्ति के बाद जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन

कक्ष निरीक्षक बैठे न रहें, घूमते रहिये

ये कक्ष निरीक्षक लगातार बैठे हुए हैं...ऐसा न करें और घूमते रहें। केंद्र व्यवस्थापक इंतजाम दुरुस्त कराएं। ये एक सीट पर तीन परीक्षार्थी कैसे बैठे हैं? सख्त निगरानी के बीच बुधवार से शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान कंट्रोल रूम से केंद्र व्यवस्थापकों को दिनभर इस तरह से निर्देश दिए गए।

कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी के दौरान केंद्रों पर मिली कमियों से तुरंत दूर करने के लिए कहा गया। केंद्र व्यवस्थापकों को भी सख्त हिदायत दी गई। राजधानी के 121 केंद्रों सहित प्रदेश स्तर पर शुरू हुई बोर्ड परीक्षा की निगरानी जिला के साथ प्रदेश स्तर पर की जा रही है। 

राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में बनाए गए कंट्रोल रूम से वाइस रिकॉडिंग कैमरे की मदद से सभी कक्षों की निगरानी की गई। इस दौरान चौक इलाके के परीक्षा केंद्र पर एक कक्ष निरीक्षक लगातार बैठा मिला। इस पर कंट्रोल रूम से केंद्र व्यवस्थापक को कॉल कर सख्ती की गई और निरीक्षक को घूमते रहने के आदेश दिए गए।

इसी तरह अहियागंज के केंद्र में एक मेज पर तीन परीक्षार्थी बैठे मिले। केंद्र व्यवस्थापक से जानकारी ली गई तो पता चला कि जगह की कमी से 12वीं के साथ 10वीं के परीक्षार्थी को बैठाया गया था। गोमतीनगर के कुछ परीक्षा केंद्रों के कक्ष जर्जर अवस्था में मिले। व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। कंट्रोल रूम से परीक्षार्थी पर पूरी नजर रखी गई। एक दूसरे से बोलने पर भी कंट्रोल रूम से सख्ती करने के निर्देश दिए गए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें