UPMSP UP Board 2020 10th/12th Results | यूपी बोर्ड 2020 कक्षा 10वीं/12वीं का रिजल्ट: यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 में प्रदेश में सातवां और सुल्तानपुर जिले में दूसरा स्थान हासिल करने वाली पूजा मौर्या का कहना है कि वह आईआईटी के जरिए इंजीनियरिंग करना चाहती हैं।
पूजा ने बताया कि मेरे घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। मुझे हमेशा इस बात का स्मरण रहा कि मेरे पिता ने सब्जी बेचकर मुझे पढ़ाया है।
उन्होंने मेरी पढ़ाई में आर्थिक दिक्कतों को कभी आड़े नहीं आने दिया। मैं पिता के सपनों को हर हाल में पूरा करूंगी। इसे हासिल करने के लिए आगे भी जी-तोड़ मेहनत करूंगी।
प्रदेश में सातवां स्थान पाने पर पूजा का कहना है कि मैंने परीक्षा की तैयारी नियोजित तरीके से की। साल भर नियमित पढ़ाई करने से परीक्षा के समय दबाव नहीं रहा।
बता दें कि सुल्तानपुर जिले की दो छात्राओं ने प्रदेश में टॉप टेन में जगह बनाई है। इसी जिले की आकांक्षा सिंह ने प्रदेश में पांचवा स्थान अर्जित किया है।