फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुस्लिमों के घर-घर जाकर वक्फ संशोधन कानून के फायदे समझाएगी भाजपा, चलेगा जनजागरण अभियान

Sat, 19 Apr 2025 11:47 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Wakf amendment law: वक्फ संशोधन कानून को लेकर विपक्ष द्वारा फैलाए जा भ्रम को दूर करने के लिए भाजपा ने रणनीति तैयार की है। पार्टी इसके लिए जनजागरण अभि
विज्ञापन
भूपेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वक्फ संशोधन कानून को लेकर विपक्ष द्वारा फैलाए जा भ्रम को दूर करने के लिए भाजपा ने रणनीति तैयार की है। इसके लिए पार्टी की ओर से मुस्लिम समाज के बीच जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान वक्फ बिल में किए गए संशोधनों की सच्चाई लोगों को बताई जाएगी। इसके लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को इसके बारे में बताएंगे। यह फैसला शनिवार को राजधानी स्थित भागीदारी भवन में आयोजित कार्यशाला में लिया गया है।

विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बताया कि संपर्क व संवाद के माध्यम से हम वक्फ संशोधन कानून को जनता के बीच लेकर जाएंगे। इसके लिए संगठन ने चरणबद्ध तरीके से कार्यक्रम चलाने का फैसला किया है। इसी कार्यशाला की तर्ज पर 21 और 22 अप्रैल को क्षेत्र स्तर पर और 23 व 24 अप्रैल को जिला केंद्रों पर कार्यशालाएं आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि वक्फ सुधार जन-जागरण अभियान के तहत 25 अप्रैल को प्रदेश स्तर पर कार्यक्रम होगा, इसमें मुस्लिम स्कॉलर, मौलाना, दरगाहों के संचालक, शायर, अल्पसंख्यक विद्यालयों के संचालक, मुस्लिम उद्यमी, चिकित्सक, प्रोफेसर, खिलाड़ी तथा सोशल मीडिया के प्रभावी इन्फ्लुएंसरों के बीच वक्फ संशोधन कानून की जरूरत पर चर्चा होगी। इसके साथ ही 28 व 29 अप्रैल को महानगर एवं जिला स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन

दो मई से होगा नागरिक संवाद

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि अभियान के तहत 2 व 3 मई को नागरिक संवाद होगा। नागरिक इसके माध्यम से अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के साथ छोटी-छोटी बैठकें भी होंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी घर-घर संपर्क करके भी वक्फ संशोधन कानून को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेगी। 26, 27 व 28 अप्रैल को डोर-टू-डोर कैम्पेन में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अल्पसंख्यक वर्ग के बीच में पहुंचकर संवाद करेंगे।

इसी तरह महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा गरीबों का हक सिर्फ गरीबों को मिलेगा कैम्पेन के साथ संपर्क व संवाद करेंगे। 30 अप्रैल व 1 मई को महानगरों एवं जिला स्तर पर महिला मोर्चा द्वारा सम्मेलन व संवाद किया जाएगा। 27 अप्रैल को मन की बात कार्यक्रम के बाद अल्पसंख्यक वर्ग के बीच संपर्क किया जाएगा। जबकि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता 4 व 5 मई को जनसंवाद के कार्यक्रम करेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि कार्यशाला में प्रशिक्षण के बाद वक्फ संशोधन कानून की आवश्यकता और इसके गरीबों को मिलने वाले लाभ का सत्य लेकर हमें जनसंवाद के लिए लोगों के बीच पहुंचना है। वक्फ संशोधन कानून से वक्फ संपत्तियों के लेखा-जोखा एवं निरीक्षण की प्रक्रिया भी प्रारंभ होगी।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हमें वक्फ संशोधन कानून की वास्तविकता को लेकर मुसलमानों के बीच पहुंचना है। वहीं, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस ने मुसलमानों को बिरयानी में पड़े हुए तेजपत्ते की तरह उपयोग किया और बाद में निकाल कर बाहर फेंक दिया। हमें वक्फ संशोधन अधिनियम के साथ ही विपक्ष के खतरनाक मंसूबों को भी जनता के बीच लेकर जाना है। अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम प्रगतिशील विचारों वाले मुसलमानों के लिए एक बड़ी सौगात है। इतनी ज्यादा वक्फ संपत्तियां होने के बावजूद भी मुसलमानों के लिए मूलभूत संसाधन मुहैया कराने के लिए पिछली किसी भी सरकार ने काम नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें