फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा अध्यक्ष ने अयोध्या से किया 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद, बोले- 2027 में फिर बनेगी योगी सरकार

Mon, 12 Jan 2026 05:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी अयोध्या दौरे पर हैं। यहां वह 14 जिलों के 86 विधानसभा सीटों को लेकर मंथन करेंगे और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी देंगे।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या से 2027 के विधानसभा चुनाव अभियान का शंखनाद कर दिया है। जिले की सीमा पर पहुंचे पंकज चौधरी का पूर्व सांसद लल्लू सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह और रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को देश के सबसे बड़े प्रदेश का मुखिया बनाया है, इसके लिए मैं केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। जितना प्यार दुलार आप लोगों ने दिया है, इसका कर्ज 2027 के चुनाव में उतारूंगा और मोदी योगी के नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को कोई गुमराह नहीं कर सकता, किसी में इतनी शक्ति नहीं है। मोदी और योगी सरकार ने जो काम किया है उसके आधार पर और कार्यकर्ताओं के बल पर एक बार फिर 2027 में बहुमत की सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन


पंकज चौधरी सोमवार को अयोध्या के दौरे पर हैं और वह अवध प्रांत के 14 जिलों के 86 विधानसभा सीटों को लेकर मंथन करेंगे और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी देंगे। इस महाबैठक में अवध प्रांत के 63 विधायक और सात मंत्री भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें