फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा के राज्य प्रभारी और सह प्रभारियों में दिखी राज्य के नेताओं की धमक, दी गई बड़ी जिम्मेदारी

Wed, 23 Sep 2026 09:44 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP BJP in-charge: भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति में उत्तर प्रदेश की धमक दिखी। पार्टी ने यूपी से जुड़े रहे नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी है। 
विज्ञापन
यूपी से जुड़े नेताओं की बढ़ी धमक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति में उत्तर प्रदेश की धमक दिखी। पार्टी ने यूपी से जुड़े रहे नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी है। अमेठी से सांसद रहीं स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाकर उनका कद बढ़ाया गया है। वहीं हाल ही में पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव बने हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक का प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन


वहीं मथुरा से विधायक श्रीकांत शर्मा का भी कद बढ़ाकर हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा राज्यसभा सांसद संगीता यादव को बिहार का सह प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं बुलंदशहर से सांसद डॉ. भोला सिंह को हरियाणा का सह प्रभारी बनाया गया है। राज्यसभा सांसद एवं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह को हिमाचल प्रदेश का सह प्रभारी बनाया गया है। धौरहरा से सांसद रेखा वर्मा को मध्य प्रदेश का सह प्रभारी बनाया गया है। वह पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।

तेलंगाना फतह करेंगे सुनील बंसल
यूपी भाजपा में लंबे समय तक प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल को अब तेलंगाना फतह करने का जिम्मा सौंपा गया है। वह पश्चिम बंगाल के प्रभारी भी रहेंगे। बता दें कि सुनील बंसल के नेतृत्व में भाजपा ने पहली बार पश्चिम बंगाल में सरकार बनाई है। इस जीत के बाद सुनील बंसल का पार्टी में कद बढ़ा है।
विज्ञापन


यूपी में चार सह प्रभारी
यूपी में विनोद तावड़े को प्रभारी बनाने के साथ चार सह प्रभारी भी बनाए गए हैं। इनमें जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा शामिल हैं। अब अगले वर्ष यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का दारोमदार इसी टीम पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें