फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP BJP: यूपी भाजपा के 17वें अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संभाला कार्यभार, मिठाई खिलाकर मुख्यालय पर हुआ स्वागत

Sun, 14 Dec 2025 10:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भाजपा के 17वें प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रविवार शाम को भाजपा मुख्यालय पहुंचकर अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया। अध्यक्ष पद के निर्वाचन की कार्यवाही पूरी होने के बाद केंद्रीय चुनाव अधिकारी दिल्ली वापस लौट गए।
विज्ञापन
भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यभार संभाला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश भाजपा की संगठनात्मक कमान अब पंकज चौधरी के हाथों में है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और सात बार के लोकसभा सांसद पंकज चौधरी को रविवार को यूपी भाजपा का 17वां प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विवि विश्वविद्यालय में आयोजित भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल ने औपचारिक घोषणा कर उन्हें प्रमाणपत्र सौंपा। जिसके बाद पंकज चौधरी ने पूर्व अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पैर छूकर संगठन की जिम्मेदारी संभाली। 

विज्ञापन


निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद पंकज चौधरी पूरे लाव-लश्कर के साथ पार्टी मुख्यालय पहुंचे। यहां उनका निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उन्हें मिठाई खिलाकर स्वागत किया और बधाई दी। इसके बाद पंकज ने प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभाला। इस मौके पर केंद्रीय चुनाव अधिकारी व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह समेत तमाम नेता मौजूद थे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद पंकज गोयल के साथ दिल्ली रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- यूपी के नए कैप्टन हैं पंकज चौधरी, दो-तिहाई बहुमत से 2027 में बनेगी सरकार
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा की राष्ट्रीय परिषद में पीएम मोदी व सीएम योगी सहित 120 सदस्य, जारी की गई निर्वाचित सदस्यों की सूची


पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए राजधानी में हुए मेगा इवेंट में प्रदेश भर से आए मंडल अध्यक्षों से लेकर संगठन के सभी पदाधिकारियों और हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नए प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की घोषणा की गई। पंकज चौधरी के निर्वाचित होते ही कार्यकर्ताओं ने डमरू और घंटे-घड़ियाल बजाकर उनका जोरदार स्वागत किया। पूरे सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पंकज चौधरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर पंकज चौधरी ने खड़े होकर हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया। वहीं, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पंकज चौधरी को भाजपा का ध्वज सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी सौंपी और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रदेश अध्यक्ष बोले- मुझे रूल नहीं, रोल अदा करना है

भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी। - फोटो : amar ujala

कार्यकर्ता, कार्यालय, कार्यक्रम, कोष हैं चार स्तंभ


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मेरे नेतृत्व का मूलमंत्र संगठन, संपर्क, संवाद व समन्वय रहेगा। संपर्क व संवाद से संगठन को सशक्त बनाना और पार्टी के विचारों को जनमानस तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी। सरकार के जनहितकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाना पार्टी व कार्यकर्ताओं का दायित्व है। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी पद पर बैठने वाला व्यक्ति भूतपूर्व हो सकता है लेकिन कार्यकर्ता कभी भूतपूर्व नहीं होता।
विज्ञापन

योगी व रमापति के पैर छूकर संभाली कुर्सी

- फोटो : amar ujala

चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल ने पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाणपत्र दिया। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी के पैर छुए। इसके बाद सीएम योगी के पैर छूकर प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे। दरअसल, परंपरा के अनुसार सीएम के बगल में रखी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर पहले निवर्तमान अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी बैठे थे, जबकि पंकज चौधरी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बगल में बैठे थे। निर्वाचित घोषित होने के बाद भूपेंद्र चौधरी और पंकज चौधरी ने कुर्सियों की अदला-बदली की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें