चुनावी तैयारियों के लिहाज से प्रभारियों की नियुक्ति को काफी अहम माना जा रहा है। क्षेत्र प्रभारियों के माध्यम से ही प्रदेश संगठन क्षेत्रीय, जिला और मंडल स्तरीय संगठन की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। साथ ही प्रभारियों बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं से संवाद बनाने और सामाजिक संपर्क अभियानों को प्रभावी तरीके से संचालित करने का काम किया जाएगा। जबकि मोर्चा प्रभारी अलग-अलग सामाजिक समूहों को पार्टी से जोड़ने के साथ ही उनके जरिए पिछडों, दलितों और अन्य जातिय समूहों में पैठ बनाने का काम करेंगे।
यतेन्द्र बने मीडिया प्रभारी
चौधरी ने प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर को विस्तारक योजना (संयोजक) बनाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना मिश्रा को मन की बात (संयोजक) और प्रदेश मंत्री राहुल वाल्मीकि को मन की बात का सह-संयोजक बनाया गया है।